फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान: मध्य प्रदेश में एक दिन में बनाए 10 लाख से अधिक सदस्य, वीडी बोले- रिकॉर्ड बनाएंगे

Mon, 23 Sep 2024 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पार्टी ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश रिकॉर्ड बनाएगा। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का देशभर में सदस्यता अभियान चल रहा है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। मध्य प्रदेश में भाजपा का नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश में 24 घंटे में 10 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी के मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर लोगों ने सदस्यता प्राप्त की है। इसके साथ ही 7.50 लाख से अधिक लोगों ने अपने फॉर्म जमा किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मध्यप्रदेश भाजपा की इस बड़ी कामयाबी पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश भाजपा टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्टी की जमीनी पकड़ को और अधिक मजबूत बनाएगा। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा ने जोड़े रिकॉर्ड युवा 
अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चलाया, जिससे पार्टी को बड़ी सफलता मिली। यह अभियान 3 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया था और इसके बाद से यह लगातार जारी है। भाजपा युवा मोर्चा ने भी अभियान में रिकॉर्ड युवाओं को जोड़ा है। युवाओं के लिए दोन दिन विशेष अभियान चलाया गया था। 

अब तक 72 लाख सदस्य बनें 
भाजपा के अब तक प्रदेश में 72 लाख से अधिक सदस्य बने चुके है। 67 लाख लोगों ने सदस्यता के लिए फॉर्म भरें है। पार्टी की योजना आगामी दिनों में इस संख्या को और बढ़ाने की है ताकि आगामी चुनावों में इसका व्यापक प्रभाव देखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें