फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: राहुल गांधी के बयान पर भाजपा विधायक का निशाना, कहा- वे देवी-देवताओं का अपमान कर रहे 

Wed, 15 Sep 2021 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दरअसल, राहुल ने बुधवार को आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, ये सिर्फ हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने दावा किया था कि आरएसएस और भाजपा के लोग महिला शक्ति को दबा रहे हैं और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद हिंदू नहीं है। वे देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। मैं कांग्रेस नेता के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराऊंगा। शर्मा ने राहुल से माफी की मांग की।

विज्ञापन


दरअसल, राहुल ने बुधवार को आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, ये सिर्फ हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की महिला इकाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में यह दावा भी किया था
कि आरएसएस और भाजपा के लोग महिला शक्ति को दबा रहे हैं और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।

राहुल ने कहा था कि मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई न कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता। भाजपा अपने आप को हिंदू पार्टी कहती है और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करती है। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ये हिंदू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिंदू नहीं हैं।
विज्ञापन


भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ''राहुल गांधी जी आप भी हिंदू नहीं हैं और आपके पूर्वज भी हिंदू नहीं थे। हमें खुद को हिंदू कहने में शर्म नहीं आती। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के नेतृत्व में देश का विभाजन हुआ। हजारों हिंदू मारे गए। भगवान से शुक्र मनाओ कि आरएसएस का जन्म हुआ।''

भाजपा विधायक ने कहा, ''कल मैं राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। देवी-देवताओं के अपमान करने की वजह से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आपकी मां और जीजा ईसाई हैं। नहीं लगता कि आपमें हिंदू का खून है। हिंदू देवताओं का अपमान बंद करो।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें