फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: आधी रात पार्क में लड़की संग बैठे थे तीन युवक, चौकीदार ने गेट बंद करने को कहा तो मार दिया चाकू

Tue, 22 Oct 2024 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के एक पार्क में देर रात तीन युवक एक लड़की संग बैठे थे। ऐसे में जब चौकीदार ने उनसे गेट बंद करने को कहा तो तीनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामला वीआईपी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड स्थित सेल्फी पाइंट के चौकीदार के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर छुरी से हमला कर दिया। कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहनवाज उद्दीन उर्फ शेखू (40) सीवेज पंप हाउस, फतेहगढ़ घाट पर रहते हैं। वह नगर निगम के गार्डन विभाग की तरफ से सेल्फी पाइंट की चौकीदारी करते हैं। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्होंने पार्क के दोनों गेट बंद कर दिए थे। गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो तीन लड़के और एक लड़की बैठे हुए थे। उन्होंने लड़कों से बोला कि पार्क बंद हो चुका है, आप लोग जाइए। इस पर तीनों लड़कों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। 

इसी बीच एक लड़के ने जेब से छुरी निकाल कर हमला कर दिया, जिससे उनकी दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई। उसके बाद तीनों लड़के और लड़की वहां से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शाहनवाज को थाने पहुंचाया, जहां से उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। इलाज कराने के बाद शाहनवाज ने थाने जाकर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और चाकूबाजी का केस दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें