फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे पीसीसी चीफ, व्यापारियों से की चर्चा, बोले- जनता झेल रही जीएसटी की मार

Thu, 25 Sep 2025 08:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। पटवारी ने कहा कि सरकार ने मल्टी स्लैब सिस्टम थोपकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की कि सरकार पिछले वर्षों में व्यापारियों और जनता से वसूली गई अधिक टैक्स की भरपाई करे। 
 
विज्ञापन
व्यापारियों से बात करते जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से जीएसटी में हुए सुधार पर चर्चा की। इस दौरान पटवारी कई दुकानों में व्यापरियों से पूछा कि उन्हें कितना लाभ हो रहा है। पहले और अब में कितना फायाद हुआ। पटवारी ने केंद्र सरकार की जीएसटी नीति पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मल्टी स्लैब सिस्टम थोपकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की कि सरकार पिछले वर्षों में व्यापारियों और जनता से वसूली गई अधिक टैक्स की भरपाई करे और जीएसटी को पुनः सरल बनाया जाए। इस दैरान भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना,विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्रीपीसी. शर्मा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, अरुण श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला समेंत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



गोमांस पर 0% जीएसटी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने गोमांस पर जीएसटी 0% कर दिया है, जिससे गो हत्या को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसको लेकर लगातार विरोध करती रहेगी। इस दौरान पटवारी ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज उठाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट पर नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के दौरान गई जान
विज्ञापन



जीएसटी रिफंड की मांग
पटवारी ने मांग की कि जिस तरह आयकर रिफंड की व्यवस्था है, उसी तरह जीएसटी में भी रिफंड की नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने 28% की दर से जीएसटी चुकाया है, उन्हें दरों में कटौती के बाद अतिरिक्त भुगतान की राशि वापस की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-बीएमएचआरसी के नर्सिंग हॉस्टल में दूषित पानी और खराब भोजन की शिकायत, प्रबंधन बोला-फैलाया जा रहा है भ्रम

26 और 27 सितंबर को पूरे प्रदेश में आंदोलन
 पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 26 और 27 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में इस फैसले को लेकर आंदोलन करेगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीएसटी सुधारों के लिए आगे भी है संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ मिलकर जीएसटी सुधारों के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे और जनता के हित में काम करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें