फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: रायसेन गोरक्षा मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 लोगों पर मामला दर्ज,मॉब लिंचिंग का है आरोप

Thu, 19 Jun 2025 02:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने हत्या और मॉब लिंचिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है। पीड़ित परिजनों ने पिटाई के साथ-साथ लूट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के रायसेन में गोरक्षा के नाम पर मॉब लिचिंग का बड़ा मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में भीड़ की पिटाई में घायल हुए भोपाल के जुनैद कुरैशी की बीते रोज मंगलवार को इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। उसका एक साथी अरमान अभी गंभीर हालत में भर्ती है। 

विज्ञापन


दोनों को बकरा ईद से पहले पांच जून को गो तस्करी के संदेह में भीड़ ने जमकर पीटा था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायसेन जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। सांची थाने की पुलिस ने अब इस मामले में हत्या और मॉब लिचिंग की धाराओं में अज्ञात 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर अभी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, चालक की आंख लगते ही डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक युवक जुनैद भोपाल के जिंसी इलाके में दो साल से दूध डेयरी चलाता था। मृतक परिजनों के मुताबिक 5 जून की रात वह अपने दोस्त अरमान के साथ धनोरा से 6 गाय खरीदकर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में 15 कथित गोरक्षकों ने उन्हें रोका और रातभर दोनों की पिटाई की। जुनैद के भाई जैद ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पैसे भी लूट लिए। दोनों पर गोतस्करी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की गई। फिलहाल पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। रायसेन एसडीओपी के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें