फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में ही हाथ साफ किया, 10 लाख का सामान और नगदी चोरी

Thu, 29 Jun 2023 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधवार-गुरूवार को रात करीब 2:30 बजे चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी से लेकर घर का हर कोना छान मारा और घर में रखा लाखों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के अयोध्या नगर में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर में ही हाथ साफ कर दिया। घटना बुधवार-गुरुवार रात करीब 2.30 बजे की है। झाबुआ में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ राजकुमार कुसारिया के घर से चोर करीब 10 लाख रुपये का सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


राजकुमार कुसारिया झाबुआ में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ है। अयोध्या नगर सेक्टर-के, एचआईजी में उनको घर है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते है। बुधवार को पत्नी, बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। तभी तभी बुधवार-गुरूवार को रात करीब 2:30 बजे चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी से लेकर घर का हर कोना छान मारा और घर में रखा लाखों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी के सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये सामान और नगदी सहित बताई जा रही है, जिसमें सोने के आभूषण शामिल हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने अपनी जांच शुरू की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें