फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शराब पीकर टीचर ने स्कूल में दिखाया कट्टा, विभाग ने किया सस्पेंड

Sat, 09 Dec 2023 04:05 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बेरसिया क्षेत्र के उमरिया गांव का यह पूरा मामला है। जहां मास्टर बृजमोहन साहू ने यह हरकत की है। जांच के बाद उन्हें विभाग ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शराब पीकर बच्चों के सामने निकाला कट्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में शासकीय शिक्षक का शराब पीकर बच्चों के सामने कट्टा (पिस्तौल) निकालना उसे भरी पड़ गया है। विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। ये पूरा मामला राजधानी भोपाल के ब्लाक बैरसिया अन्तर्गत आने वाले गांव उमरिया के प्राइमरी स्कूल का है।

विज्ञापन


बता दें कि यहां करीब ढाई बजे प्राथमिक शिक्षक बृजमोहन साहू स्कूल कैंपस में शराब पीते पाए गए थे। उनके पास देशी कट्टा भी था। उस समय यहां बच्चे भी खेल रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए शिक्षक साहू को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के बाद लिया एक्शन
इधर, जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सहायक संचालक को मौके पर भेजा गया था। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक साहू को सस्पेंड कर दिया गया। उनकी पूरी हरकत कैमरे में भी कैद हो गई थी। उन्होंने सिविल सेवा आचरण नियम का उलंघघन किया है। 
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं, जब कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल में पहुंचा हो। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जब शासकीय शिक्षक शराब पीकर स्कूल में बच्चों के सामने पहुंचा गया और उत्पात मचाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें