फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में मेट्रो का स्टील ब्रिज पिलर पर रखा, 400 टन वजनी ब्रिज की तीन घंटे में सफल लॉन्चिंग

Tue, 03 Sep 2024 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 400 टन वजनी स्टील ब्रिज को तीन घंटे में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इसे बड़ी क्रेन और मशीनों की सहायता से अंजाम दिया गया।
 
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास स्टील ब्रिज रखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मेट्रो ने मंगलवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर 400 टन वजनी दूसरे स्टील ब्रिज की सफल लॉन्चिंग की गई। इस काम को केवल तीन घंटे में पूरा किया गया, जिसमें 75 हॉर्स पॉवर की मशीनों और बड़ी क्रेन का सहारा लिया गया। इस काम के लिए सुबह 11:30 बजे से 2:30 बजे तक रेलवे ने तीन घंटे का ब्लॉक प्रदान किया था। 
विज्ञापन


मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम ने तत्परता से काम करते हुए समय सीमा में इसे पूरा किया। इस दौरान मेट्रो कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य, निदेशक (सिस्टम) शोभित टंडन, निदेशक (प्रोजेक्ट्स) अजय गुप्ता, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
स्टील ब्रिज की लंबाई 65 मीटर, चौड़ाई 15 मीटर और ऊंचाई 14 मीटर है। इसे 75 हॉर्स पॉवर की मशीनों और बड़ी क्रेन की मदद से उठाया और रखा गया। इस कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद डीआरएम ऑफिस (कंपोजिट स्टील ब्रिज) के कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेट्रो कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक ने इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्देशित किया कि अन्य बचे कार्यों को भी निर्धारित समय में पूरा कर जल्द से जल्द सार्वजनिक यातायात को सुचारू किया जाए। इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस व्यवस्था और यातायात डायवर्जन भी सुनिश्चित किया गया था ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें