भोपाल के समर्धा रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से गर्भवती मादा तेंदुए की मौत हो गई। उसके पास ही अविकसित शावक का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया।
भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि गुरुवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली की मादा तेंदुआ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मादा तेंदुआ की उम्र आठ साल थी। ट्रेन की चपेट में आने से मादा तेंदुआ के शरीर क्षत विक्षत हो गया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने उनको एकत्रित किया। मादा तेंदुआ और अविकसित शावक के शव को वन विभार लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम किया गया।