फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में आरक्षक से बदसलूकी पर सिविल अस्पताल बैरागढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर निलंबित

Fri, 07 Jun 2024 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरागढ़ सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने आरक्षक से बदसलूकी की थी। इस मामले में कलेक्टर ने जांच में डॉक्टर को दोषी पाया, जिसके बाद डॉ. प्रवीण ठाकुर को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
भोपाल में चिकित्सा अधिकारी निंलबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी बैरागढ़ के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण ठाकुर को सिविल सेवा नियमों का पालन नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया है। भोपाल कलेक्टर के प्रस्ताव पर कमिश्नर ने आदेश जारी किए। डॉ. प्रवीण ठाकुर ने 21 मई 2024 को अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में डयूटी के दौरान आरोपी दीपक गुजराती पिता गोपाल गुजराती, निवासी गांधी नगर भोपाल के मेडिको लीगल परीक्षण कराए जाने पर अपने कर्तव्य का पूर्ण निवर्हन नहीं किया। साथ ही उन्होंने आरक्षक से बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


उनके कृत्य के कारण शासन की छवि धूमिल होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव कमिश्नर कार्यालय को भेजा गया। कलेक्टर के प्रस्ताव अनुसार डॉ. प्रवीण ठाकुर को उपरोक्त कृत्य के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उन्हें सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल नियत किया गया।  निलंबन अवधि में डॉ. ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह की पात्रता होगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें