विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को मंगलवार को रीवा के मनगवां में विकास यात्रा में जाने से पहले स्वास्थ्य खराब हो गया था। उनको एक दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उनको हेलिकॉप्टर से भोपाल लाया गया, जिसके बाद बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने बंसल अस्पताल पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमलनाथ ने गिरीश गौतम से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गिरीश गौतम से मुलाकात की थी। बता दें गिरीश गौतम को मंगलवार को रीवा के मनगवां में विकास यात्रा में जाने से पहले स्वास्थ्य खराब हो गया था। उनको एक दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उनको हेलिकॉप्टर से भोपाल लाया गया, जिसके बाद बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी गौतम से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार अब गिरीश गौतम की तबीयत ठीक है।