फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: घरवाले करवा रहे थे शादी, बच्ची चाहती थी पढ़ना, उठाया यह कदम

Tue, 21 Nov 2023 04:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक नाबालिग बच्ची की शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची पढ़ना चाहती थी, इसलिए बिना बताए घर से भाग गई थी। पुलिस ने फिलहाल बच्ची को ढूंढकर घरवालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में नाबालिग के घर से भागने का मामला सामने आया है। बच्ची के घर वाले जबरदस्ती उसकी शादी करवाना चाहते थे लेकिन बच्ची अभी आगे पढ़ना चाहती थी, जब घर वाले नहीं माने तो उसने घर से भागने जैसा कदम उठा लिया। पुलिस ने अब नाबालिग को ढूंढकर घर वालों को सौंप दिया है। साथ ही घर वालों को समझाइश भी दी है। 
विज्ञापन


ये पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक महिला थाने के एएसआई अमर सिंह विमल को फोन पर सब्जी विक्रेता बबलू खान ने सूचना दी  कि जहांगीराबाद में एक बालिका संदिग्ध अवस्था में काफी देर से बाजार में बार बार घूम रही है। तभी ASI अमर सिंह विमल मामले की गंभीरता को समझते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने बच्ची से नाम पता पूछा। बच्ची ने बताया कि घरवाले उसकी शादी कराने का बोल रहे हैं लेकिन वे अभी पढ़ना चाहती है, इसलिए घर से बिना बताये सहेली के यहां आ गई थीI 

गुमशुदगी का मामला था दर्ज
इसके बाद बच्ची को स्टाफ महिला थाना लेकर आया। यहां जानकारी सेट के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। बच्ची के संबंध में उसके निवास स्थल से संबंधी रातीबड़ थाने संपर्क किया गया। बच्ची के गुमशुदगी पर 363 भादवि का अपराध दर्ज किया गया था। महिला थाना की सूचना पर रातीबड़ थाना पुलिस बच्ची की मां तथा भाई के साथ पहुंची। बच्ची को उन्हें सुपुर्द किया गयाl
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें