फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में अतिक्रमण हटाने पर अशोका गार्डन और सुभाष नगर क्षेत्र में विवाद, पुलिस बुलाना पड़ी

Sun, 07 May 2023 08:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने पर यहां पर अतिक्रमणकारियों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस बीच पुलिस पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
भोपाल में ननि ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में नगर निगम ने रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम की टीम से स्थानीय लोगों का विवाद हुआ। अतिक्रमणकारियों ने महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस के पहुंचने के बाद अतिक्रमण की कार्रवाई पूरी की गई। 
विज्ञापन


भोपाल नगर निगम का अतिक्रमण रोधी अमला सुबह 10.30 बजे अशोका गार्डन 80 फीट रोड पुष्पा नगर पहुंचा। यहां पर महापौर का निवास भी है। सड़क पर सब्जी का ठेला और आसपास दुकान लगाने वालों ने कब्जा कर रखा था। नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने पर यहां पर अतिक्रमणकारियों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस बीच पुलिस पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। 

वहीं, दूसरी कार्रवाई दोपहर 12 बजे सुभाष नगर श्मशान घाट पार्क के पास की गई। यहां पर अतिक्रमणकारियों ने 9 दुकानें शेड बनाकर तान दी थीं। इनको हटाने के लिए नगर निगम की तरफ से कहा गया। इसके बावजूद उन्होंने ना दुकानें हटाईं और ना ही कोई दस्तावेज दिखाया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने दुकानों को जेसीबी से हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब और अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें