फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले- बिहार में कमल खिलेगा, मोदी जी का संकल्प साकार होगा

Thu, 16 Oct 2025 03:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर और बोचहां में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर उन्होंने बूथ स्तर पर रणनीति को मजबूत किया।
 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नरोत्तम मित्रा और अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुजफ्फरपुर, बोचहां सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में बतौर प्रभारी वे बूथ स्तर की बैठकों और संगठनात्मक समीक्षाओं में जुटे हैं। बुधवार को पूर्वी गरीबनाथ नगर मंडल सहित कई मंडल बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal AIIMS : एम्स से चोरी हुआ लाखों रुपये का प्लाज्मा बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का कैश भी मिला

डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनमोल हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे वैश्विक नेता के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला है। मोदी जी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने पर विरोधियों ने खूनखराबे की भविष्यवाणी की थी, लेकिन मोदी जी ने शांति से इसे हकीकत बनाया। अयोध्या में राम मंदिर को असंभव बताया गया, पर मोदी जी ने भव्य मंदिर बनवाकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार चुनाव में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे एमपी के भाजपा नेता, दिखाएंगे जमीनी संगठन कौशल

बिहार में राष्ट्रवादियों की सरकार
डॉ. मिश्रा ने जोर देकर कहा कि अब बिहार की बारी है। “मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत तय है। बिहार में फिर से राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी।  कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि टिकट का सवाल गौण है। हमारा लक्ष्य केवल कमल का फूल खिलाना है, और उसकी जीत हमारा धर्म है। डॉ. मिश्रा ने बूथ प्रबंधन को सशक्त करने और घर-घर संपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मतदाता तक पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों और मोदी जी के विजन को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें