फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजधानी के गोविंदपुरा की पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारी घायल, हमीदिया में इलाज जारी

Tue, 30 Apr 2024 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा की पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें हमीदिया में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर आग लग गई, जिससे यहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे दो कर्मचारी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर निगम के फायर फाइट विजय त्रिपाठी के अनुसार, गोविंदपुरा में रुचि रेस्टोरेंट के पास शुभ हास्पिटल है। इसके सामने माइकल इंडस्ट्री है। इसमें पेंट और पाउडर कोडिंग का काम किया जाता है। दोपहर करीब 2.20 बजे कर्मचारी पेंट करने का काम कर रहे थे। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे दो कर्मचारी घायल हुए।

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना कंट्रोल रूम में दोपहर 2.25 बजे मिली थी, जिसके बाद मौके पर तीन दमकलें गोविंदपुरा फायर स्टेशन से भेजी गई। करीब 20 मिनट में यह आग पूरी तरह बुझा ली गई थी। लेकिन जब दमकलकर्मी फैक्ट्री के अंदर जाने लगे, तो इसके मालिक ने अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


फायर कंट्रोल में सूचना देने के बाद आग लगने की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, जिससे मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया था। अब पड़ताल की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा फैक्ट्री में मौजूद सिलेंडर फटने की वजह से हुई। जब धमाके की आवाज लोगों ने सुनी तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। उसके बाद समय रहते पुलिस और दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज  हमीदिया अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें