फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नूंह की घटना के विरोध में भोपाल में बजरंग दल प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 02 Aug 2023 03:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नूंह में हिंसा के विरोध में प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर समेत कई शहरों में प्रदर्शन किए गए। बंजरग दल और विश्व हिंदू परिषद ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
भोपाल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में बृज मंडल यात्रा  के दौरान हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे है। इसके तहत ही मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई शहरों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर हिंसा के विरोध में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक सुशील सुंडेले ने कहा कि देश में लगातार धार्मिक यात्राओं पर हमला हो रहा है। महाकाल यात्रा को रोकने की बात कही जा रही है। सावन के माह में धार्मिक यात्रा पर देश विरोधी विधर्मियों ने हरियाणा में महिलाओं पर हमला किया। उन पर सीधे फायरिंग की। सह क्या इस्लामिक जिहाद बताना चाहते है। सुंडेले ने कहा कि हम इस प्रकार के देश विरोधी और देश के दुश्मन इस्लामिक जेहादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते है। ऐसे देश विरोधी विधर्मियों पर सरकार को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। सुंडेले ने कहा कि घटना के पीछे जो भी आरोपी हैं , उन्हें केंद्र और राज्य सरकार फांसी के फंदे पर लटकाएं। 

बता दें हरियाणा के नूंह में शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद से तनाव का माहौल है। घटनाक्रम के बाद भड़की हिंसा में दो होम गार्ड के जवान समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बाद से ही पूरे इलाके में इंटरनेट बंद है। इस हिंसा के विरोध में ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें