फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव, भोपाल में 26 से होगा आयोजन

Tue, 12 Sep 2023 12:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कथा पीपुल्स मॉल परिसर में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं 16 सितंबर को कथा स्थल पर ही सुबह 11 बजे दिव्य दरबार का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्य सभा सांसद स्व. कैलाश  सारंग एवं उनकी धर्मपत्नी  प्रसून सारंग की पुण्य-स्मृति में भोपाल में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव हुआ है। अब 26, 27 और 28 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा का आयोजन होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मौसम विभाग ने 14 से 19 तारीख के बीच भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। बता दें पहले यह कथा 14 से 17 सितंबर तक होना थी। 
विज्ञापन




चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 26 सितंबर को अन्ना नगर से अशोक गार्ड तक शोभायात्रा निकलेगी। 27 और 28 सितंबर को पीपुल्स मॉल परिसर में श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा। 28 सितंबर को लगेगा दिव्य दरबार, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। अनंत चतुर्दशी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में गणेश पूजन व विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा। 

बता दें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर पीपुल्स मॉल परिसर में तैयारियों चल रही थी। मंत्री विश्वास सारंग ने एक दिन पहले ही तैयारियों का निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने  पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के कथा स्थल तक पहुंचने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान  कलेक्टर  आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर  हरिनारायणचारी एवं नगर निगम, पीडब्लूडी समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें