फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नए साल में भोपाल वासियों को सौगात, सुभाष नगर में बनेगा100 बिस्तर का सिविल अस्पताल

Sat, 31 Dec 2022 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल 100 बिस्तर का बहुमंजिला अस्पताल बनेगा। शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सुभाष नगर में बनने वाले अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंत्री सारंग ने भोपाल में नए बनने वाले अस्पताल की जमीन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर नये साल में शहरवासियों को एक और सिविल अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। नरेला विधानसभा के सुभाष नगर में 10 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरीय बहुमंजिला सिविल अस्पताल बनने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को सुभाष नगर में जोन 12 कार्यालय के समीप चिन्हिंत सिविल अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विज्ञापन

 
एक एकड़ में बनेगा अस्पताल
सारंग ने मीडिया से संवाद करते हुए बताया कि राज्य सरकार निरंतर स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कार्य कर रही है। नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद एवं अशोका गार्डन क्षेत्र में अस्पतालों की सौगात क्षेत्र वासियों को मिली है। एक एकड़ की भूमि पर बनने जा रहे 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के प्रथम चरण में लगभग एक माह के भीतर ही 20 बिस्तरों के साथ अस्पताल का संचालन पूर्व निर्मित भवनों से किया जायेगा।
 
एक साल में बनकर होगा तैयार
इस सिविल अस्पताल के निर्माण के पूर्ण होने में लगभग 1 वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सिविल अस्पताल से नरेला विधानसभा सहित आसपास के नागिरकों को अब भर्ती सहित उपचार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इस 100 बिस्तरीय अस्पताल में सभी प्रकार की आधुनिकतम जांचों की सुविधा के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

 
सरकार की गिनाई उपलब्धि
सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में हर स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की वृद्धि के लिये योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किये जा रहे हैं। हर घर नर्मदा जल, पक्की सड़कों के जाल के साथ ही नरेला विधानसभा का खुद का ड्रेनेज सिस्टम है। क्षेत्र में 7 फ्लाईओवर की सौगात मिली है। वहीं क्षेत्र में महापूरूषों के जीवन पर आधारित थीम पार्कों की श्रृंखला की शुरूआत की गई है। नरेला विधानसभा एकमात्र ऐसी विधानसभा है जहां 2 सीएम राइज स्कूल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें