फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दोस्त ही बना कातिल! मछली पकड़कर लौट रहे थे 3 दोस्त, चलती बाइक पर कनपटी में मार दी गोली

Mon, 21 Sep 2026 09:20 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा में तीन दोस्त मछली पकड़कर बाइक से लौट रहे थे, तभी पीछे बैठे युवक ने साथी की कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने से 20 वर्षीय ताशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी बाइक चालक को धमकाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
भोपाल में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दोस्त सुबह मछली पकड़कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर बैठे 20 वर्षीय ताशी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके पीछे बैठा दोस्त ही उसकी जान लेने वाला है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंचते ही पीछे बैठे अलीम उर्फ अल्लू ने पिस्टल निकाली, ताशी की कनपटी से सटाई और गोली चला दी। गोली लगते ही ताशी बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी

बाइक पर ही निकाली पिस्टल
पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ताशी रविवार सुबह अपने दो दोस्तों अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ मछली पकड़ने गया था। वापसी में ताशी बाइक के बीच में बैठा था, जबकि अलीम पीछे बैठा था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास अलीम ने अचानक पिस्टल निकाली और ताशी की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही ताशी चलती बाइक से सड़क पर गिर गया। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलत

गोली मारने के बाद चालक को भी धमकाया
वारदात के बाद अलीम मौके से सीधे फरार नहीं हुआ। उसने बाइक चला रहे अपने तीसरे साथी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसे सिंधी कॉलोनी चौराहे तक ले जाने के लिए मजबूर किया। वहां पहुंचने के बाद वह बाइक से उतरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: बोत्सवाना से आई CCB-2 को मिला ‘राधा’ नाम, गांधी सागर में अब दो नर और दो मादा; MP में 56 चीते

15 दिन पहले हुआ था दोनों में विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन पुलिस को आशंका है कि अलीम ने इसी विवाद की रंजिश को लेकर हत्या की। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर CM मोहन यादव का पलटवार, बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’

चालक से पूछताछ, आरोपी की तलाश
पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है। मुख्य आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और आरोपी के घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें