फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल निगम की 12 से ज्यादा सड़के वारंटी पीरियड में हुई खराब, ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं, केवल नोटिस

Thu, 07 Aug 2025 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीएमसी द्वारा बनाई गईं 12 से ज्यादा सड़कों की हालात खराब हो गई है। ये सड़कें अपनी वारंटी अवधि समाप्त होने से पहले ही बुरी तरह खराब हो गई हैं। इसे लेकर सात ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद, अब तक कोई जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
भोपाल की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) द्वारा बनाई गईं 12 से ज्यादा सड़कों की हालात खराब हो गई है। खास बात यह है कि ये सड़कें अपनी वारंटी अवधि समाप्त होने से पहले ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसे लेकर सात ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद, अब तक कोई जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया है, जिससे गुणवत्ता, जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भोपाल की प्रमुख सड़कें जैसे दाता कॉलोनी रोड, अशोका गार्डन, गौतम नगर, रचना नगर और पॉलिटेक्निक चौराहे से रोशनपुरा तक का मार्ग 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले विकसित या पुनर्निर्मित किया गया था। इनमें से कुछ सड़कों की 2024 में फिर से मरम्मत की गई, फिर भी वे केवल एक से तीन साल के भीतर ही टूटने लगी हैं।
विज्ञापन

 

10 करोड़ रुपये से किया गया था डामरीकरण
दिसंबर 2022 से मई 2024 तक संत हिरदाराम नगर में 10 करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण किया गया था। इनमें दाता कॉलोनी से अयप्पा मंदिर, आरा मशीन रोड, प्रेम रामचंदानी मार्ग, पुलिस चौकी रोड और गौतम नगर व रचना नगर की कई आंतरिक सड़कें जैसे प्रमुख मार्ग शामिल थे। लेकिन अब ये सड़कें खराह हो गई हैं। बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं। लेकिन ठेकेदार इनका सुधार कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं अशोका गार्डन और पारस होटल जैसे इलाकों में हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं, खासकर दोपहिया वाहन चालकों और महिला चालकों के साथ।
विज्ञापन

 


  यह भी पढ़ें- एमपी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम, CM बोले-10 को रेल कोच निर्माण ईकाई का होगा शुभारंभ

सात ठेकेदारों को नोटिस जारी
बीएमसी के अधीक्षण अभियंता सुबोध जैन ने बताया कि सात ठेकेदारों को वारंटी उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी तक कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। जैन ने कहा है कि अगर ठेकेदार समय से काम नहीं करेंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 यह भी पढ़ें-एमपी के भूजल स्तर में आई गिरावट, 60% पानी खत्म, पूर्व सीएम बोले-आने वाली पीढ़ियों पर गंभीर जल संकट
विज्ञापन


बीएमसी की सीमा में सबसे प्रभावित क्षेत्र
1- नरेला विधान सभा क्षेत्र: अशोका गार्डन में, पुलिस स्टेशन से सुंदर नगर-सेमरा तक की सड़क 8 महीनों से जर्जर है और चौड़े गड्ढे हैं। क्षेत्र के ग्रीन पार्क रोड, अशोक विहार कॉलोनी, मयूर विहार, हिनौतिया, नवीन नगर, चांदबड़, करोंद और भानपुर भी सड़कें इसी तरह प्रभावित हैं।
2- गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र: एम्स, साकेत नगर और डीआरएम कार्यालय से एम्स तक की सड़क सहित कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है।
3- मध्य विधान सभा क्षेत्र: भारत टॉकीज़ से छावनी क्षेत्र, घोड़ा नक्कास, बाल विहार रोड और लक्ष्मी टॉकीज़ से जुमेराती तक की सड़कें गड्ढों से भरी हैं।
 4- उत्तर विधान सभा क्षेत्र: उत्तर भोपाल भी इसका अपवाद नहीं है, जहां शाहजहांनाबाद से लाल मस्जिद, पीर गेट से इमाम बाड़ा, लालघाटी से जैन नगर, भोपाल टॉकीज़ से आरिफ नगर, टीला जमालपुरा और चौकसे नगर की सड़कें घोर उपेक्षा का शिकार हैं।
5- दक्षिण-पश्चिम विधान सभा क्षेत्र: इस क्षेत्र में अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट और साईं बोर्ड चौक जैसे पॉश इलाकों की सड़कें शामिल हैं।
6- हुजूर विधान सभा क्षेत्र: हुजूर में भी सड़कों की यही स्थिति दिखाई दी, जिसमें कोलार रोड और संत हिरदाराम नगर की कई सड़कें जैसे दाता कॉलोनी की सड़कें शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें