फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज पति! बीवी के कई सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर दोस्तों को भेजा अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में पत्नी के जी-मेल आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दोस्तों को अश्लील मैसेज भेजे गए। मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। चार साल से पति से अलग मायके में रह रही है पीड़ित महिला। पति के नाम की सिम चला रही थी महिला, पति ने डेटा चुराकर ये हरकत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मायके में रहने वाली एक महिला का जी-मेल आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दोस्तों व अनजान लोगों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता को शक है कि उसके पति ने यह हरकत की है। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर अयोध्या नगर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। 

विज्ञापन


अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2013 में उसकी शादी नोएडा में रहने वाले ध्रुव सिंह के साथ हुई थी। उसकी छह साल की एक बेटी है। ध्रुव सिंह शराब के नशे में घर आता और उसके साथ मारपीट करता था। पति की आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर महिला चार साल पहले अपनी बेटी को लेकर अयोध्या नगर स्थित मायके में रहने लगी। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि उसका जी-मेल और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। महिला के दोस्तों और अनजान नंबरों से सोशल मीडिया और जी-मेल पर कमेंट्स आने लगे तब महिला को अकाउंट हैक होने का पता चला।

पति के नाम की सिम, इसी का फायदा उठाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति ध्रुव सिंह ने शादी के बाद अपने नाम की एक सिम खरीदकर उसे दी थी। उसी सिम का वह उपयोग कर रही है। उसी सिम से उसका फोन चलता है, जिसमें जी-मेल, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट चलता है। महिला को संदेह है कि पति ने अपने नाम की पुरानी सिम बंद कराकर नए नई सिम ले ली और मेरे सभी अकाउंट के पासवर्ड उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन


ऐसे में उसने मेरे जी-मेल और इंस्टाग्राम आईडी का उपयोग कर मेरे दोस्तों और अनजान लोगों को गंदे और अश्लील मैसेज भेजे थे। महिला को संदेह है कि उसके पति ने इन सोशल मीडिया साइट से डाटा एक्सेस कर अंजान लोगों को एड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें