फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: अकीदत के सफर की उड़ान इस माह के आखिरी सप्ताह में, 26 से शुरू, वापसी एक जुलाई से

Fri, 03 May 2024 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

सेंट्रल हज कमेटी ने गुरुवार को मुंबई से जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया है। 26 मई से शुरू होने वाली हाजियों की रवानगी का सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान जाने वाली करीब एक सौ एक फ्लाइट हाजियों को जेद्दा एयरपोर्ट तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
मुंबई से हाजियों की रवानगी का सिलसिला 26 मई से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकीदत के सफर की उड़ान इस माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। सेंट्रल हज कमेटी ने मुंबई से रवाना होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुंबई से हाजियों की रवानगी का सिलसिला 26 मई से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। प्रदेश के अधिकांश हाजी मुंबई से जाएंगे, जबकि भोपाल और इंदौर इंबोर्केशन पॉइंट से भी कुछ फ्लाइट जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों के हाजी नागपुर से भी रवाना होंगे।
विज्ञापन


सेंट्रल हज कमेटी ने गुरुवार को मुंबई से जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया है। 26 मई से शुरू होने वाली हाजियों की रवानगी का सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान जाने वाली करीब एक सौ एक फ्लाइट हाजियों को जेद्दा एयरपोर्ट तक पहुंचाएंगे। सऊदी अरब एयरलाइंस की इन फ्लाइट में 281 से लेकर 415 तक की क्षमता है। 

भोपाल इंदौर से भी उड़ान
प्रदेश के कुछ हाजियों ने भोपाल और इंदौर इंबोर्केशन पॉइंट से उड़ान का ओब्शन भरा है। हालांकि इसके लिए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के मुकाबले बड़ी रकम
ज्यादा अदा करना पड़ेगी। प्रदेश हज कमेटी के फाजिल कैफ ने बताया कि प्रदेश के करीब 7 हजार हाजियों में से करीब 350 हाजी भोपाल इंबोर्केशन पॉइंट से रवाना होंगे। यहां से 2 फ्लाइट जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इंदौर एयरपोर्ट से 200 से ज्यादा हाजियों की रवानगी होगी। जहां भोपाल इंबोर्केशन पॉइंट से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर संभाग के हाजी रवाना होंगे। वहीं इंदौर एयरपोर्ट से इंदौर और उज्जैन संभागों के हाजी जाएंगे। फिलहाल इन फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अब व्यक्तिगत शेड्यूल का इंतजार
सेंट्रल हज कमेटी ने फिलहाल मुंबई से रवाना होने वाली 101 फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन फिलहाल देश के अलग अलग राज्यों के हाजियों का व्यक्तिगत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। मप्र के हाजियों का शेड्यूल भी इसी कड़ी में रुका हुआ है।
विज्ञापन


वापसी जुलाई में होगी
मुंबई से जाने वाले हाजियों की वापसी का सिलसिला 1 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगा। इन हाजियों की मुंबई वापसी मदीना एयरपोर्ट से होगी। 

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें