फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime News: कुख्यात बदमाश नसीम का शॉर्ट एनकाउंटर, टी आई को दी थी जाने से मारने की धमकी

Mon, 11 Dec 2023 07:08 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

आरोपी ने एक टेंट व्यवसाय से रंगदारी भी की थी। इतना ही नहीं उसने फायरिंग भी की थी। पुलिस को बीते कई दिनों से इसकी तलाश थी। शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
आरोपी नसीम बन्ने खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीआई को जाने से मारने की धमकी देने वाले भोपाल के कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां का सोमवार को शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। क्राइम ब्रांच पुलिस उसे गिरफ्तार कर के सीहोर से भोपाल ला रही थी तभी मनुवा भान टेकरी के पास उसने भाग ने की कोशिश की थी। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने का प्र्यास किया तो उसने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपी को पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी, डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

कई मामले दर्ज
बता दें, नसीम वही आरोपी है, जिसने पिछले दिनों थाना तलैया क्षेत्र में टेंट व्यवसायी नवाब रियाज से रंगदारी की थी और फायरिंग भी की थी।  इसी ने वीडियो बनाकर सीहोर जिले में दोहरा थाना प्रभारी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी नसीम गोली कांड सहित आधा दर्जन अपराधों में फरार चल रहा था। तभी से सीहोर जिले की क्राइम ब्रांच, थाना दोहरा पुलिस और भोपाल की तलैया पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि वह भोपाल का दोन बनना चाहता था
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें