फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: बिहार के रास्ते नेपाल से भोपाल पहुंची 1.85 करोड़ की चरस, तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 09:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेपाल से भोपाल लाई गई एक करोड़ 85 लाख रुपये की चरस जब्त की गई है। तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस बैरिकेडिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने बिहार के रास्ते नेपाल से भोपाल लाई गई एक करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की 10 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में भोपाल और बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, नकद रुपये और वारदात में उपयोग की गई एक स्कूटर जब्त की गई है। आरोपी पहले भी नेपाल से चरस लाकर भोपाल में सप्लाई कर चुके थे।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम ब्रांच श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कोच फैक्ट्री के पीछे भानपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। जिनके बाद बड़ी मात्रा में चरस हो सकती है। इस सूचना के बाद पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर भेजी गई। टीम जब बताए गए पते पर पहुंची तो वहां एक स्कूटर के साथ तीन युवक दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर स्कूटर पर बैठकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर स्कूटर चालक ने अपना नाम सलमान खान (30) निवासी पठारवाली गली, जीपीओ के पीछे शाहजहांनाबाद जबकि पीछे बैठने वालों ने अपने नाम सोनू कुमार (19) और बीरकिशोर साहनी उर्फ अंजनी (36) दोनों निवासी जगदीशपुर, खलावा टोला, पश्चिम चंपारण बिहार बताया। 

तलाशी लेने पर तीनों के पास मोबाइल फोन 5150 रुपए नकद और धारा 500 एनडीपीएस का नोटिस मिला। स्कूटर की डिग्गी खोलकर चैक करने पर उसके अंदर बीस पैकेट रखे मिले, जिनमें मादक पदार्थ चरस निकली, जिसे जब्त किया गया। वजन करने पर चरस 10.10 किलोग्राम निकली, जिसकी कीमत 1 करोड़ 85 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और स्कूटर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें