पुलिस ने फैजान मछली को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में मुछली कारोबारी शारिक मछली के भतीजे और एमडी ड्रग तस्करी में जेल में बंद यासीन मछली के करीबी फैजान मछली को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फैजान मछली ने कुछ सप्ताह पहले सरेआम एक युवक पर गोली चलाई थी। वह अन्य अपराधों में भी संलिप्त रहा है।
फैजान मछली को यासीन मछली का बहुत करीबी माना जाता है। थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह के अनुसार 30 वर्षीय दानिश बेग पिता जफर बेग बुधवारा में रहता है और चाय और बिरयानी का होटल संचालित करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ घर के बाहर बैठा था, तभी फैजान मछली दो अन्य बदमाशों के साथ आया और डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगा। पैसों का पुराना लेन-देन होने के कारण मैं उससे बात कर रहा था, तभी उसने आवेश में आकर गोली चला दी। फैजान ने करीब आठ राउंड फायर हवा में कर दहशत फैला दी।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव तीन दिन से क्यों लगातार कर रहे दिल्ली दौरा? भोपाल से लेकर राजधानी तक है हलचल
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच फैजान मछली के भोपाल से भागने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर फैजान को दबोच लिया। फैजान के पास से एक अवैध कट्टा भी जब्त किया गया है। फैजान के खिलापफ पूर्व में बलवा, मारपीट, फायरिंग और अनैतिक कार्य करने के करीब 8 केस दर्ज हैं।