फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, PCC में हुआ कार्यक्रम,जीतू पटवारी-दिग्विजय पहुंचे महू

Mon, 14 Apr 2025 09:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर सोमवार को प्रदेश भर में कांग्रेस नेता और उनके अनुयायियों ने धूमधाम से उनकी जयंती मनाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह महू अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। 
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर सोमवार को प्रदेश भर में कांग्रेस नेता और उनके अनुयायियों ने धूमधाम से उनकी जयंती मनाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह महू अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। जबकि अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों पर अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया एवं उनके संघर्षमयी जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।  
विज्ञापन



सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए संविधान का निर्माण किया
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंड़ित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद सहित तमाम नेताओं के सहयोग से सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर उसे 1950 में लागू किया गया। संविधान की मूलधारा से जोड़कर अजा, अजजा, पिछड़ा और यहां तक कि सामान्य वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक नागरिक को आजादी से रहने के मौलिक अधिकार दिए गए।

यह भी पढ़ें- प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,हुई बूंदाबांदी, रतलाम का पारा 42 डिग्री दर्ज, 16 से चलेगी लू
विज्ञापन

जनता ने बीजेपी को 240 पर समेटा
शर्मा ने कहा कि  बाबा साहेब ने गरीब-अमीर, जाति धर्म से परे सभी वर्गों को देश के संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों में समाहित किया और मूलधारा से पीछे रहे वंचित लोगों को मूलधारा से जोड़ने का काम बाबा साहेब ने किया। शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा संविधान को बदलना चाहती थी, इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखया और 240 पर समेट दिया, ताकि देश के संविधान पर कोई आंच न आये। वहीं कांग्रेस पार्टी मा. राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संकल्पित हैं कि वह संविधान की एक भी लाईन को बदलने नहीं देगी और भाजपा के संविधान को बदलने के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्राध्यापकों के ट्रांसफर से अतिथि विद्वान होंगे फालेन आउट, पूर्व CM की घोषणा का नहीं हुआ पालन

सभी वर्ग के लिए बनाया संविधान,भाजपा समाप्त करना चाहती
चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा कि आज देश बाबा साहेब की 134 वीं जयंती मना रहा है और इस अवसर पर सभी को संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित होने का दिन है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी वर्ग के लिए संविधान बनाया, जिसे भाजपा समाप्त करना चाहती है। दलित विरोधी सोच का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती रही है और करती रहेगी। मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से संघर्ष करती आ रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का विरोध कर देश की जनता को गुमराह कर रही है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें