MP Weather Today: मध्य प्रदेश में सोमवार पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। दूसरी ओर प्रदेश के बाकी के हिस्से में गर्मी का असर रहा। रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रतलाम रहा सबसे गर्म
सोमवार को रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर-धार में पारा 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 39.7 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 16-17 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट है।
प्रदेश में 16 अप्रैल से लू का असर
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। 17 अप्रैल को भी लू का अलर्ट है। इससे पहले रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तेज आंधी, बादल, बारिश, आकाशीय बिजली और ओले गिरने वाला मौसम रहा। खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। सतना में दो घंटे तेज आंधी के साथ बारिश हुई।