फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज पर संकट! बजाज आलियांज और केयर हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों की बढ़ी मुश्किले

Wed, 27 Aug 2025 01:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्रभावित होने की संभावना है। राजधानी भोपाल और अन्य बड़े अस्पतालों ने कहा है कि 1 सितंबर से बजाज आलियांज और केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा लागू किए गए नए कॉमन इम्पेनलमेंट एग्रीमेंट के बाद मध्य प्रदेश में निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई बड़े निजी अस्पताल संचालकों ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से  बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस और केयर हेल्थ इंश्योरेंस  के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा लगातार मिलती रहेगी।

कॉमन इम्पेनलमेंट एग्रीमेंट का असर:
इस नए फ्रेमवर्क के तहत एक जैसी सर्जरी के लिए छोटे और बड़े अस्पतालों को समान भुगतान किया जाएगा। निजी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि बड़े अस्पतालों का खर्च छोटे अस्पतालों की तुलना में अधिक होता है। इसके अलावा पहले से ही भुगतान में देरी और क्लेम रिजेक्ट होने जैसी समस्याएं मौजूद हैं। ऐसे में नए एग्रीमेंट को बड़े अस्पताल घाटे का सौदा मान रहे हैं और विरोध कर रहे हैं।


डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी बड़े अस्पताल संचालक उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि यदि इंश्योरेंस कंपनियां इस एग्रीमेंट में बदलाव नहीं करती हैं, तो विरोध जारी रहेगा। इस बदलाव के कारण प्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें