फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल सांसद ने हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षा का संदेश, बोले- रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई को करे प्रेरित

Sun, 03 Aug 2025 09:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन त्यौहार की बधाई के साथ साथ हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेश दिया।उन्होने कहा कि हेलमेट पहनना और सीटबेल्ट लगाना हमारी आदत बनना चाहिए। भोपाल वासियों को यातायात नियम अपनाकर अपनी और परिवार की सुरक्षा करना है।
विज्ञापन
बहनों को हेलमेट पहनाते सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद आलोक शर्मा ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सामने राहगीरों को हेलमेट पहनाकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सांसद शर्मा ने कहा कि कलेक्टर ने आदेश निकाला है। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। एक अगस्त से पूरे भोपाल में ये आदेश लागू हो गया है। सांसद शर्मा ने सैकड़ों वाहन चालकों को अपनी ओर से हेलमेट वितरित किए और समझाइश दी कि जब भी घर से गाड़ी लेकर निकलें, हेलमेट पहनकर ही निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर हर बहन अपने भाई को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करे। 
विज्ञापन





बहनों को हेलमेट पहनाते हुए रक्षाबंधन की बधाई
सांसद शर्मा ने बहनों को हेलमेट पहनाते हुए रक्षाबंधन की बधाई और सुरक्षा का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते 9 तारीख को रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। सबकी बहनों के भैया सुरक्षित रहें और सबकी बहनें सुरक्षित रहें, इसलिए ठान लें, आदत बना लें, कि बिना हेलमेट गाड़ी नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन




हेलमेट पहनिए, नियम भी निभाइए, जान भी बचाइए
सांसद शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों भोपाल में सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस अभय मनोहर सप्रे द्वारा सड़क सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। ब्लैक स्पॉटों का भी निरीक्षण किया गया है। यातायात नियमों की अनदेखी हमारे लिए भारी पड़ रही है। हेलमेट नहीं पहनने से कई जानें जा चुकी हैं। परिवार टूट गए हैं। अब हेलमेट पहनना और सीटबेल्ट लगाना हमारी आदत बनना चाहिए। भोपालवासियों को यातायात नियम अपनाकर अपनी और परिवार की सुरक्षा करना है। साथ ही देश में सड़क सुरक्षा को लेकर मिसाल भी बनाना है। 

दुर्घटनाएं रोकना हम सबकी जिम्मेदारी
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रशासन सख्ती दिखाएगा, लेकिन हमें बुरा नहीं मानना है। बल्कि नियमों का पालन करके सहयोग प्रदान करना है। ये सब आपकी सुरक्षा के लिए है। सभी लोग लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से सबक लें। इन्हें रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में तेज बारिश का दौर शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

छोटी सी लापरवाही परिवार के लिए खतरा
सांसद शर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर समझाइश दी कि आपकी छोटी सी लापरवाही परिवार के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए खतरों से बचें, हेलमेट के बिना गाड़ी न चलाएं। इस जानकारी से अपने मित्रों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों को भी जागरूक करें।

यह भी पढ़ें-भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का स्वागत, बोलीं- 'भगवा आतंक' कहने वालों के मुंह पर तमाचा है ये फैसला

राहगीरों को तिरंगे झंडे भेंट किए
सांसद आलोक शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राहगीरों को तिरंगे झंडे भेंट किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि आजादी का उत्सव हर घर में मनाया जाना चाहिए। इसी के तहत आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने घरों पर हमारी आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराएं और आजादी का जश्न मनाएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें