फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Tue, 01 Sep 2026 08:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनविश्वास अभियान अब 11 सितंबर से फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अभियान 17 सितंबर, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा।  इस दौरान प्रधानमंत्री के 25 साल के कार्यकाल में हुए विकास और जनकल्याण के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मंत्रियों से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने इसे विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में फर्जी IPS गिरफ्तार: सरकारी नौकरी का झांसा दे युवाओं से ऐंठे लाखों रुपये,स्पेलिंग मिस्टेक से खुली पोल

7.8% जीडीपी वृद्धि पर मोदी को बधाई
मंत्रि-परिषद की बैठक में अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इसी अवधि में जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत थी। मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र सरकार की नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फर्जी IAS तृप्ति का नया VIDEO: विधानसभा में सहेलियों संग ब्लॉगिंग, बोली- हमें देखकर कोई अफसर नहीं समझेगा
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन और विरासत संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नई दृष्टि दी है। इसी के तहत मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों के संरक्षण और विकास का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे विभिन्न संरक्षण और विकास कार्यों पर करीब 243 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार का फोकस प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित करने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर है। 

ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा डेथ केस: जिस कोर्ट से मिली थी बेल, अब वहीं चलेगा रिटायर्ड जज गिरिबाला और बेटे पर केस

जनविश्वास अभियान अब 11 सितंबर से
मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनविश्वास अभियान लगातार जारी रहेगा। चार सप्ताह में मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा, बड़वानी, टीकमगढ़ और बालाघाट में कार्यक्रम कर चुके हैं। बालाघाट के नक्सल प्रभावित रहे दूरस्थ क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। जन्माष्टमी के कारण अभियान की अगली तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 4 और 5 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब जनविश्वास अभियान 11 सितंबर से फिर शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें