फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP IAS Cadre: खुरासिया, संघमित्रा गौतम समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों को मिला आईएएस कैडर

Thu, 22 Jun 2023 06:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों को आईएएस कैडर मिला है। इनमें से 15 को 2021 में है, वहीं 12 अफसरों को 2022 में हुई रिक्तियों के लिए यह कैडर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर मिला है। इनमें मल्लिका निगम नागर, कीर्ति खुरासिया और संघमित्रा गौतम समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हैं।  

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरशर जफर, सपना पंकज सोलंकी, मंजूषा विक्रम राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी को 2021 में हुई रिक्तियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में चुना गया है। इसी तरह देवेंद्र कुमार नागेंद्र, मनोज कुमार सरियाम, जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ओहरिया, संदीप करकेट्टा, रेखा राठौर, अंजलि जोसफ, नवनीत कुमार धुर्वे, सोजन सिंह रावत, अर्चना सोलंकी और वंदना शर्मा का चयन वर्ष 2022 में हुई रिक्तियों को भरने के लिए किया गया है।  

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें