फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: डेंगू पर रोक लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम, 14 नए मरीज मिले

Tue, 21 Nov 2023 10:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: डेंगू का खौफ राजधानी भोपाल में बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट भले ही इसे कंट्रोल करने का दम भर रहा हो लेकिन हकीकत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू से अब तक कई मौतें भी हो चुकीं हैं। 
 
विज्ञापन
भोपाल में डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल से अधिक मरीज

विज्ञापन

बता दें, इस साल राजधानी में बीते साल के मुकाबले डेंगू के ज्यादा मरीज मिले हैं। 2022 में डेंगू के 675 केस सामने आए थे, जबकि इस साल ये संख्या 775 पर पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले अब तक 100 मरीज अधिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इधर, स्वास्थ्य अमला डेंगू पर काबू पाने की बात कर रहा है, लेकिन विभाग की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रहीं हैं।

ऐसे पहचानें डेंगू को
डेंगू संक्रमण से रक्त में डी-डाइमर का स्तर बढ़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप शरीर में दर्द, सीने में तेज दर्द, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और हाथ या पैर की त्वचा के रंग में बदलाव हो सकता है।

कैसे करें बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें। मच्छरों को न पनपने दें, दवा का छिड़काव करें। डेंगू में सबसे पहले फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं और यह 2-7 दिनों तक रहता है। बुखार आने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें