भोपाल में कमला पार्क के पास पुराना पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में कमला पार्क के पास रविवार सुबह एक दशकों पुराना बरगद पेड़ गिर गया। जिसमें एक बाइक सवार बच गया। पेड़ गिरने से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। निगम का अमला पेड़ को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
कमला पार्क स्थित बरगद का पेड़ दशकों पुराना है। पेड़ गिरने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस ने ट्रफिक को दूसरे रास्ते से डायवर्ट कराया। गनीमत रही है कि पेड़ गिरने के वक्त ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिससे कोई जनहानी नहीं हुई। हालांकि एक बाइक पेड़ के नीचे दब गई। बाइक सवार बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटे आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरी तरफ नगर निगम की टीम ने पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया।