फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कलयुगी पिता ने शराब के नशे में चार माह के बच्चे का गला घोंटा, पत्नी के मायके में रहने से था नाराज

Mon, 12 Sep 2022 11:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति ने अपने चार माह के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पिता ने की चार माह के बच्चे की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में एक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपने चार महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी रक्षाबंधन से मायके में थी और वह उसे लेने आया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने शराब के नशे में अपने चार महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय वर्मा खिलचीपुर जिला राजगढ़ का रहने वाला है। उसका ससुराल भोपाल के गांधीनगर स्थित बीडीए क्वॉटर गोंदरमऊ में है। वह पत्नी संगीता को लेने दो दिन पहले ससुराल आया था। उसकी पत्नी रक्षाबंधन को अपने दो बच्चों के साथ मायके आई थी। शनिवार को संजय पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर जाने वाला था। वह कुछ सामान लेने के लिए मार्केट गया और शराब पीकर लौटा। इसके बाद पत्नी को जल्दी चलने को कहने लगा। पत्नी ने नशे की हालात में उसके साथ चलने से मना किया। अगले दिन चलने को कहा। इस बाद को लेकर पति और पत्नी में विवाद होने लगा। इससे गुस्सा होकर आरोपी ने अपने चार महीने के बच्चे आर्यन का गला घोंट दिया।

घटना के समय आर्यन का बड़ा भाई भी उसकी मां के पास ही था। बेटे की हत्या करने के बाद संजय फरार हो गया। मासूम को उसकी मां और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें