राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में एक छात्र ने दोनों हाथों पर तार बांध कर खुद को करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले दोनों हाथों को तार से बांधा और फिर झाडू से स्विच ऑन कर दिया। करंट लगने से छटपटा कर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है।
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीलबड़ इलाके में एक छात्र ने दोनों हाथों पर तार बांध कर खुद को करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय कुलदीप वर्मा बिलकिसगंज सीहोर का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले नीलबड़ में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार शाम 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस सूचना के बाद गेट तोड़कर कमरे में अंदर पहुंची। कुलदीप जमीन पर मृत मिला। उसके दोनों हाथ पर बिजली के तार बंधे थे और उसके पास झाडू पड़ी मिली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुलदीप ने दोनों हाथ तार से बांधे और दूसरे सिरे प्लग में लगा दिए। इसके बाद झाडू से स्विच ऑन कर दिया। कुलदीप की करंट से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुलदीप ने एक कॉलेज में बी फॉर्मा में एडमिशन लेने रजिस्ट्रेशन कर पैसे भी जमा कर दिए थे। उसने दो दिन पहले पिता से फोन पर बात भी की थी। शनिवार को पिता ने फोन लगाया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद मकान मालिक को फोन लगाया। उनके जाकर देखने पर कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट खोला तो वह मृत पड़ा था। कुलदीप एक मेडिकल स्टोर में काम भी कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।