फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर, तीन बार कर चुका तस्करी; चौथी बार में धराया

Mon, 16 Nov 2026 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने बेंगलुरु निवासी मैकेनिकल इंजीनियर विशाख एएन को 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन थर्मस में नशीला पदार्थ छिपाकर दिल्ली से कर्नाटक ले जा रहा था। पूछताछ में उसने पहले भी तीन बार तस्करी करने और कमीशन मिलने की बात बताई।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छी-खासी तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाला मैकेनिकल इंजीनियर नशे के सौदागरों का कूरियर बॉय बन गया। कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के लिए काम कर रहा बेंगलुरु निवासी विशाख एएन दिल्ली से थर्मस में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी की खेप कर्नाटक पहुंचाने निकला था। इसके लिए उसने दिल्ली से नागपुर और फिर कर्नाटक तक का रास्ता चुना था, लेकिन भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ने से उसकी पूरी योजना धरी रह गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इससे पहले भी तीन बार दिल्ली से नशे की खेप ला चुका है। हर डिलीवरी के बदले उसे कमीशन मिलता था। गोविंदपुरा पुलिस तस्करी करने वाले इंजीनियर को 19 नवंबर तक की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में विशाख ने बताया कि वह कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के संपर्क में था और उसी के इशारे पर नशे की खेप पहुंचाने का काम करता था। इस बार दिल्ली में एक व्यक्ति ने उसे तीन थर्मस सौंपे थे। इन थर्मस के भीतर पॉलिथीन में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी रखी गई थी। उसे बस से नागपुर पहुंचना था और वहां से कर्नाटक जाना था। कर्नाटक में मुख्य तस्कर उससे मिलता और खेप अपने कब्जे में लेता। इसके बाद उसे बाकी भुगतान किया जाना था।

ये भी पढ़ें- पानी की बोतलों में छिपाकर ले जा रहा था 2.25 करोड़ की एमडी ड्रग्स, भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन


एडवांस में मिली थी रकम, डिलीवरी पर बाकी भुगतान
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, विशाख को कूरियर के रूप में काम करने के लिए कुछ रकम पहले ही एडवांस में दी गई थी। बाकी पैसा खेप तय ठिकाने तक सुरक्षित पहुंचाने के बाद मिलना था। यानी नशे की खेप की डिलीवरी पूरी होने पर उसे कमीशन दिया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कर्नाटक में बैठा मुख्य तस्कर कौन है और दिल्ली से भोपाल होते हुए नशे की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन लोगों के जरिए संचालित हो रहा था।
विज्ञापन


मोबाइल में मिले दिल्ली यात्रा के तीन टिकट
आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में दिल्ली आने-जाने की तीन यात्राओं के टिकट मिले हैं। इन टिकटों से पुलिस को उसके पूर्व के दौरों की जानकारी मिली है। पुलिस अब टिकटों, मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ रही है।  पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें