फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल की बड़ी खबरें: मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस, छठ के बाद चार स्पेशल ट्रेनें, युवक ने दी जान

Mon, 16 Nov 2026 07:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई के पहले दिन अरेरा कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और निर्माण को लेकर विरोध हुआ। कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। मैनिट के प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के लोक परिवहन पर शोध को पेटेंट मिला है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन


1. मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस:
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई में पश्चिमी बायपास को लेकर पूर्व आईएएस कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने आ गए। अरेरा कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण को वैध करने के प्रस्ताव का रहवासियों ने विरोध किया। आवासीय इलाकों में कारोबार के खिलाफ चार हजार से अधिक आपत्तियां आई हैं।

2. भोपाल में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन:
दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम की जगह अब 26 नवंबर को भोपाल में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसमें एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। राहुल गांधी के शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


3. मैनिट के शोध को मिला पेटेंट:
प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के लोक परिवहन सेवा नियोजन और मूल्यांकन से जुड़े शोध को पेटेंट मिला है। भोपाल की सिटी बसों में सफर करने वाले 437 यात्रियों की राय के आधार पर तैयार मॉडल में उम्र, आमदनी, शिक्षा और सुरक्षा समेत सात पैमानों को शामिल किया गया है। अब यात्रियों की जरूरतों के आधार पर बस सेवाओं की गुणवत्ता जांची जा सकेगी।

4. छठ के बाद यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनें:
भोपाल मंडल से 18 से 28 नवंबर के बीच चार विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल के तीन अतिरिक्त फेरे और रक्सौल-मुंबई, मधुबनी-अहमदाबाद व बरौनी-बांद्रा की एक-एक तरफा ट्रेन शामिल हैं। बीना, विदिशा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और इटारसी में ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी


5. प्रेम विवाह नहीं होने से तनाव में युवक ने दी जान:
भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय अखिलेश अहिरवार की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह इंदौर की युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार की सहमति नहीं मिलने से तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें