फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Mayor: 3.96 करोड़ की संपत्ति की मालिक BJP प्रत्याशी मालती राय के पास नहीं है कार, ट्वीटर पर हुईं एक्टिव

Fri, 17 Jun 2022 07:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बीजेपी-कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। बीजेपी प्रत्याशी मालती राय 3.96 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं, लेकिन उनके पास कार नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब एक्टिव हुई हैं।
विज्ञापन
भोपाल में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बीजेपी-कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। बीजेपी प्रत्याशी मालती राय 3.96 करोड़ की संपत्ति की मालिक है, लेकिन उनके पास कार नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब एक्टिव हुई है।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रत्याशी मालती राय शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ नामांकन भरने जाएंगी। हालांकि उन्होंने शुभ मुहूर्त में गुरुवार को ही नामांकन भर दिया। मालती राय का मुकाबला कांग्रेस की पूर्व महापौर विभा पटेल से है।  राय ने नॉमिनेशन फॉर्म के साथ जमा किए चल-अचल संपत्ति की जानकारी के अनुसार उनके पास 25 हजार रुपये कैश और बैंक में 3 लाख 43 हजार 831 रुपये हैं। 4.80 लाख की एफडी है। 30 लाख रुपये की एलआईसी और 20 लाख रुपये की कीमत का 390 ग्राम सोना है। मालती राय के नाम पर कार नहीं है। हालांकि उनके पास एक स्कूटी और पति के पास अल्टो कार है। राय के पास मालीखेड़ी में 2 एकड़ करीब 3 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। वहीं, पुष्पा नगर में 1500 वर्गफीट का मकान है।
 
प्रत्याशी बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव
मालती राय बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई। दो दिन में उनको 386 फॉलोवर हो गए। वह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्रीन नरोत्तम मिश्रा को फॉलो करती है। वहीं, फेसबुक पर उनके करीब 1900 फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें