फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल फुल्ली वैक्सीनेटेड 89 बच्चे पुरस्कृत: लैपटॉप- टैबलेट बांटे, सारंग बोले बच्चे हमारे ब्रांड एम्बेसडर 

Fri, 11 Mar 2022 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को इनाम में लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल समेत अन्य पुरस्कार दिए गए।
 
विज्ञापन
विश्वास सारंग बच्चों को पुरस्कृत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को इनाम में लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल समेत अन्य पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले 15 से 17 वर्ष की आयु के 89 बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों को दूसरी डोज लेने प्रोत्साहित करने के लिए योजना शुरू की गई है। इसमें लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दूसरी खुराक लेने वाले कुल 89 छात्रों का चयन किया गया। प्रोत्साहन स्वरूप एक बच्चे को लेपटाप, तीन को टेबेलेट, 5 को साइकिल, 30 को कॉपर वॉटर वॉटल सेट और 50 पेन बच्चों को दिए गए।
 
इस अवसर पर विश्वास सांरग ने कहा कि वैक्सीन लगवाने वाले बच्चे हमारे ब्रांड एम्बेसडर है। उन्होंने उन बच्चों से आग्रह किया कि दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करे। मंत्री सारंग ने कहा कि बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने में उनके पालक और शिक्षकों के भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सारंग काटजू अस्पताल में आयोजित लकी ड्रा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने कहा कि वैक्सीन कोरोना से लड़ाई के लिए कारगर उपाय है। हमें ध्यान रखना होगा कि हम संक्रमित न हो और हमारे जरिय कोई भी संक्रमित न हो। इसके लिए वैक्सीन लगवानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कोरोना से जंग जीत कर हम लोग इस पायदान तक पहुंचे है। प्रधानमंत्री ने वैक्सीन प्रोग्राम को इस प्रकार बनाया कि सभी को समय पर वैक्सीन लग सकी और सभी सुरक्षित रह सकें।

राजधानी के काटजू अस्पताल में केयर इंडिया द्वारा कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज़ पूरा करने वाले 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों को सम्मानित किया गया। मंत्री सारंग ने लकी ड्रा में चयनित बच्चों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन भोपाल, केयर इंडिया और इंडण्सन बैंक के सहयोग से बच्चों को उनकी दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई। लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दूसरी खुराक लेने वाले कुल 89 छात्रों का चयन किया गया।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें