फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट

Tue, 20 Feb 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
हेमंत कटारे
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ भोपाल की जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्रकारिता की छात्रा के साथ रेप और अपहरण के मामले में कटारे फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


भोपाल के दो पुलिस थानों में कटारे के खिलाफ धारा 376 के तहत रेप का केस दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले ही फरार कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर एसआईटी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे दिवंगत सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत पर पिछले महीने पत्रकारिता की छात्रा ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के आरोप में उक्त छात्रा गिरफ्तार कर ली गई थी। उसे कटारे से पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। 

कटारे ने क्राइम ब्रांच को शिकायत कर कहा था कि छात्रा और उसका एक साथी विक्रमजीत उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, कटारे की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

जेल से छात्रा ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हुए कटारे के खिलाफ भोपाल डीआईजी को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर जांच के बाद दो थानों में कटारे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया था। 

सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने बयान के लिए कटारे को बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुए। उनके ठिकानों पर दबिश भी दी गई। उक्त छात्रा जमानत पर जेल से बाहर है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा सरकार पर राजनीति करने और कांग्रेस विधायक को फंसाने का आरोप लगाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें