फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: एसिड पीड़िता के साथ भाजपा नेता ने की छेड़छाड़, पार्टी ने किया सस्पेंड

Mon, 19 Feb 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राजेंद्र नामदेव
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता राजेंद्र नामदेव पर एसिड हमले से पीड़ित एक महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता नामदेव पर एक महिला ने मदद के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दरअसल नामदेव ने पीड़िता की आर्थिक मदद की थी। इसके बाद उसने पीड़ित को नवंबर 2017 में एक होटल में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

 

मूलतः सिवनी जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 'नामदेव मुझे छेड़छाड़ की वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था, मैं बीते तीन-चार महीने से चुप थी। लेकिन अंत में मैंने साहस किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।'

मामले को बढ़ता देख भाजपा ने नामदेव के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाधयक्ष पद से भी हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें