फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन पर जमीन का सौदा कर मुकरने का आरोप, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Sat, 09 Apr 2022 11:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भोपाल की जमीन के विवाद में फंस गई हैं। जया पर जमीन का सौदा कर पैसे लेने के बाद पलटने का आरोप है। मामले में भोपाल जिला कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश होने का नोटिस भेजा है।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भोपाल की एक जमीन के विवाद में फंस गई हैं। जया पर जमीन का सौदा कर पैसे लेने के बाद पलटने का आरोप लगा है। इस मामले में भोपाल जिला कोर्ट ने उन्हें पेश होकर अपना पक्ष रखने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

 
जया बच्चन की भोपाल के ग्राम सेवनिया गौड़ में पांच एकड़ जमीन है। जानकारी के अनुसार जया बच्चन का पूर्व विधायक जितेंद्र डागा के बेटे अनुज डागा के साथ प्रति एकड़ करीब 1 करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा तय हुआ था। अनुज डागा ने जया बच्चन के खाते में 1 करोड़ रुपये जमा भी करा दिए थे। अनुज के वकील का कहना है कि छह दिन तक रुपये अपने बैंक खाते में रखने के बाद जया ने गुपचुप तरीके से पैसे लौटा दिए।
 
अनुज के वकील का कहना है कि जया की तरफ से राजेश यादव ने अधिक पैसों की मांग की है। उनका कहना है कि अब जया अपनी जमीन दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ में बेचना चाहती हैं। इस मामले में अनुज जया बच्चन के खिलाफ कोर्ट चले गए। जया बच्चन को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उन्हें 30 अप्रैल को अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें