फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दिखे हथियार, भाजपा ने लगाया जनता को डराने-धमकाने का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 12:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

जन आक्रोश यात्रा में कुछ लोग हथियारों के साथ दिखने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इन हथियारों से डराने-धमकाने का काम कर रहे है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीनों का समय बचा है। ऐसे में पार्टियों के अगल अंदाज में दिख रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दिखे हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग रैली में हाथों में हथियार लेकर चल रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का बताते हुए निशाना साधा है। 

विज्ञापन




कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा का हमला लगातार जारी है। अब भिंड जनाक्रोश यात्रा के दौरान हथियार लहराए जाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो जारी कर ट्वीट किया है कि भिंड के मेहगांव में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह है अंतर भाजपा और कांग्रेस में। भाजपा विनम्रता के भाव से जनता से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांग रही है। कांग्रेस के लोग हथियार दिखाकर जनता को भयभीत कर रहे हैं। डरा रहे हैं। अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। कांग्रेसजनों का आक्रोश कहीं जनता पर निकल रहा है और कहीं आपस में ही। इसके साथ सलूजा ने अन्य वीडियो के साथ ट्वीट किया कि कांग्रेसियों का आपसी आक्रोश जारी है। अब छतरपुर में आपस में भिड़े कांग्रेसी। शायद इसी डर से कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी, सुरजेवाला ने इन यात्राओं से दूरी बना रखी है। इधर, पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने बाद मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मेहगांव विधानसभा की यह घटना है। यहां पुलिस ने देर रात तीन ज्ञात बाकी के अज्ञात लोगों के पर मामला दर्ज किया है। रैली में हथियार लेकर चलने का मामला दर्ज कर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें