फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: भाजपा प्रत्याशी पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मानहड़ में आप और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

Fri, 17 Nov 2023 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

MP Election 2023: भिंड जिले में मतदान के दौरान विवाद की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। जहां भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया तो वहीं, मानहड़ में आप और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर उपद्रवियों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर चुनाव की तरह ही मध्य प्रदेश के चम्बल अंचल में भिंड जिला एक बार फिर हिंसा उपद्रव के दौर से गुज़र रहा है। विधानसभा के मतदान जारी हैं और ज़िले के मेहगाँव विधानसभा में मानहड़ गाँव में बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया है। जिसमें शुक्ला घायल भी हुए। वहीं, उनके वाहन को भी नुक़सान हुआ है। हालत के मद्देनज़र उनके सुरक्षागार्ड को हवाई फ़ायर कर उन्हें निकालकर लाना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, घटना के कुछ देर बाद गाँव में दोबारा उपद्रव हो गया। मानहड़ की पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। जिसमें फ़ायरिंग की घटना भी सामने आयी है। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया जो वोट डालने गया था। युवक का आरोप है कि खुद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया ने फ़ायरिंग की थी, जिसकी गोली उसके पैर में लगी। युवक का नाम कृष्णा भदौरिया बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं। वहीं मानहड़ में हुई बीजेपी प्रत्याशी पर हमले के मामले में भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी, राकेश शुक्ला पर पथराव किया है। उनके पैर में चोट भी आयी है। उनका कहना है कि अब स्थिति सामान्य है और मतदान प्रक्रिया जारी है।मौक़े पर एसडीओपी भी मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें