फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: भिंड में भाजपा नेताओं पर कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Thu, 16 Nov 2023 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले में एक कांग्रेस समर्थक के घर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि गोलियां भी चलाई गईं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने ये हमला किया है। पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि पांच लोगों पर एफआईआर हुई है। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले की अटेर विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक परिवार के साथ घर में घुस कर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप लगे हैं। वहीं थाना प्रभारी पर भी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद भदौरिया के लिए काम करने का आरोप लगा है। गोहद में भी कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर एचएमए की सूचना है। 
विज्ञापन


आरोप है कि अटेर क्षेत्र के सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम परियाया में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के समर्थक शिवकान्त शर्मा के घर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अपने साथियों के साथ आ धमके जिन्होंने शिवकान्त शर्मा के साथ मारपीट की और अगवा करने की भी कोशिश की, हवाई फ़ायर किया। अचानक फ़ायरिंग की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी बाहर आई तो उससे गाली गलौज और अभद्रता की इसी दौरान शोरगुल सुनकर कांग्रेस के कार्यकर्ता वहाँ इकट्ठे ही गए और आरोपी वहां से निकल गए।

बता दें कि भिंड की अटेर विधानसभा सीट का चुनाव इस बार सबसे विवादित स्थिति में है। मंत्री अरविंद भदौरिया बीजेपी के प्रत्याशी हैं और काफी समय से उन पर क्षेत्र में दबाव और जातिवाद की राजनीति के आरोप कांग्रेस लगाती रही है। हाल ही में चुनाव आयोग ने उनके विधानसभा क्षेत्र में पोस्टेड दो थाना प्रभारियों का भी ट्रांसफर किया है, क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र में मंत्री ने ही अनुशंसा कर बाहर से लाकर पदस्थ कराया था। अब एक और थाना प्रभारी पर उनके इशारे पर काम करने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन


आरोपों में घिरे थाना प्रभारी
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार ने उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के बड़े भाई योगेश कटारे भी पीड़ित परिवार के पास पहुंच गए। पुलिस के रवैये को देखते हुए योगेश कटारे ने मौके पर मौजूद सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार पर मंत्री के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। योगेश कटारे के आरोपों पर थाना प्रभारी ने इनकार किया तो कांग्रेस प्रत्याशी ने टीआई अरविंद सिकरवार पर लगातार अरविंद भदौरिया से फोन के संपर्क में होने की बात कहते हुए उनका उनका फ़ोन कॉल हिस्ट्री दिखाने को कहा जिस पर थाना प्रभारी सकपका गए। ये पूरी घटना आसपास लोगों के मोबाइल में भी क़ैद हुई। घटना  की जानकारी लगने पर पुलिस के आला अफ़सरों ने तुरंत क्राइम ब्रांच की एक टीम मौके पर भेजी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर यह भाजयुमो नेता समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविन्द सिकरवार का कहना है वह पर चुनाव का समय है कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन एफआईआर से पहले पूछताछ और प्राथमिक जांच जरूरी होती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें