फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे, शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

Mon, 20 Feb 2023 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक घरेलु गैस सिलेंडर फटने से 12 से ज्यादा लोग झुलस गए। पीड़ितों में एक छह माह का बच्चा भी शिकार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक घरेलु गैस सिलेंडर फटने से 12 से ज्यादा लोग झुलस गए। पीड़ितों में एक छह माह का बच्चा भी शिकार है।
विज्ञापन

हादसा शादी समारोह के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार गोरमी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक शादी समारोह के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ, जहां एक खाना बनाते वक़्त घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से क़रीब एक दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल गोरमी थाना क्षेत्र के कचनाव गांव में रिंकु यादव के घर शादी समारोह के दौरान तेल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच घर आये मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था करते समय अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से चारों और अफ़रातफ़री का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चीख पुकार कम होने पर पता चला कि हादसे में 10 लोग घायल हो गये जिनमें छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद सभी घायलों को परिजन गोरमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ गम्भीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक जो घायल कम झुलसे या चोटिल हैं उनका इलाज फ़िलहाल गोरमी अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। ये पहला हादसा नहीं है इससे पहले भी कुछ दिन पहले गोहद नगर में पुलिस थाने के पास ही एक शादी समारोह में हलवाई ने लापरवाही पूर्वक एक गैस सिलेंडर को आग की जलती भट्टी में रख दिया था। इसकी वजह से सिलेंडर ने आग पकड़ ली थी। हालांकि गनीमत रही थी कि उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें