एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश का मौसम गर्म बना हुआ है।
- फोटो : Self
मध्यप्रदेश का मौसम गर्म बना हुआ है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। दिन का तापमान अब भी 35 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है। वहीं रात का पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। हवा का रुख दक्षिणी बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में अब ठंड की विदाई हो रही है। मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी फिलहाल एक्टिव नहीं है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। आगे भी मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं रहेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में 9.8, रायसेन में 10, रीवा में 11, मलाजखंड में 11.1, उज्जैन में 11.5, उमरिया में 11.6, दतिया में 12.1, छिंदवाड़ा में 12.2, ग्वालियर-खंडवा में 12.4, नौगांव में 12.5, राजगढ़ में 12.6, मंडला में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। दिन का पारा भी कहीं-कहीं उछला है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 35.5 तो खरगोन में 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। अफगानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। लगातार गर्म हवाएं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।