फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: LLB की परीक्षा में गाइड रखकर नकल कर रहे थे परीक्षार्थी, वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों में हड़कंप

Tue, 06 Sep 2022 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले में एलएलबी की परीक्षा में परीक्षार्थी गाइड रखकर नकल करते पाए गए, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
गाइड रखकर नकल करता परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में पहले स्कूल की परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आते थे,लेकिन अब नर्सिंग परीक्षा और स्नातक परीक्षाओं में भी नक़ल के मामले देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में भिंड जिले में एलएलबी की परीक्षा में परीक्षार्थी गाइड रखकर नकल करते पाए गए, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसाार वीडियो भिंड में वकालत परीक्षा का बताया जा रहा है जो कि सोमवार शाम को वायरल हुआ था। वीडियो एक निजी कॉलेज में बनाए गए सेंटर पर चल रहीं जीवाज़ी विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षाओं का बताया जा रहा है। 
 

भिंड जिला नक़ल माफिया का गढ़ बनता जा रहा है। पहले यहां स्कूलों में नकल होती थी, लेकिन अब स्नातक की परीक्षाओं में भी नकल के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एलएलबी की परीक्षा में परीक्षार्थी गाइड से नकल करते पाए गए।  pic.twitter.com/ixx65LVsA1

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 6, 2022
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के जानकारी जुटाई गई कि वीडियो किस परीक्षा केंद्र का है, जिसमें सामने आया कि नकल का वीडियो ग्वालियर रोड पर स्थित विवेकानंद कॉलेज का है यहां चौ. रुस्तम सिंह कॉलेज के छात्रों की एलएलबी की परीक्षाएं चल रहीं थी, सोमवार शाम की पाली में आख़िरी पेपर था। नकल का वायरल वीडियो यहां का था। वायरल वीडियो में परीक्षार्थी पर्ची और गाइड के जरिए नकल करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों के पास मोबाइल फोन भी नजर आया, जबकि मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष में लाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नकल परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों की मौजूदगी में हो रही थी। मामला सामने आने के बाद अब नकल माफिया की पोल खुल रही है। वहीं, इस मामले में कॉलेज पर प्रशासन की मिलीभगत से नकल कराने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी में सामने आया है कि जीवाजी विश्वविद्यायल ने भिंड में लीड कॉलेज की जिम्मेदारी शासकीय एमजेएस कॉलेज को दी है। इस मामले पर एमजेएस कॉलेज की प्राचार्य बृजवाला राय का कहना है कि जीवाजी विश्वविद्यालय परीक्षाएं आयोजित कराता है, जो परीक्षाएं जिले में होती हैं। उनकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा दी जाती है। इस बार कोई सूचना नहीं आई है। इसलिए फ्लाइंग स्क्वाइड लीड कॉलेज की ओर से नहीं बनाया गया। लीड कॉलेज को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें