फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में अपहरण कर 11 साल के बच्चे की हत्या, बोरी में बंधी हुई लाश मिली

Wed, 09 Nov 2022 02:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

बच्चा मंगलवार को घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान में उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा आर्यन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के रेलवे स्टेशन के पास एक बच्चे की बोरी में बंधी लाश बरामद हुई। बच्चा मंगलवार को घर से खेलने निकला था। इसके बाद से ही लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चन्दूपुरा के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा के परिवार की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक दिन पहले गायब हुए 11 साल के बेटे की लाश एक बोरी में बंधी मिली। मृतक बच्चे का नाम आर्यन शर्मा है। 11 साल का आर्यन मंगलवार की सुबह घर से खेलने निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आखिर में भारतीय सेना में पदस्थ चिंतित पिता वीरेंद्र शर्मा ने देहात थाना पहुंच कर बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने भी बच्चे का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।


निर्माणाधीन मकान में बोरी में बंधा मिला शव

चंदूपुरा इलाके के एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने कुछ मजदूर पहुंचे तो प्लॉट में एक बोरी रखी दिखाई दी। जब मजदूर उसके पास पहुंचे तो बोरी से बच्चे के हाथ बाहर निकले हुए दिखे। ये देख कर मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें लापता आर्यन का शव मिला। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई।

विज्ञापन

मासूम के घर में पसरा मातम

बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पिता सेना में कार्यरत हैं, जो कि छुट्टी ले कर घर आए हैं। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। वहीं देहात थाना पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें