फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: भाजपा पर हमलावर हुए कमलनाथ, बोले- आपके पास राम मंदिर का पट्टा नहीं, ये जनता के चंदे से भी बना

Sat, 20 Apr 2024 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

MP Politics: लोकसभा क्षेत्र बैतूल, हरदा, हरसूद से कांग्रेस के प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हिए कहा कि हम राजनीतिक मंच पर धर्म को नहीं लाते।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद पहली बार छिंदवाड़ा के बाहर आए कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आपके पास राम मंदिर का पट्टा नहीं है। ये जनता के चंदे से बनाया गया है।बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाली आमला विधानसभा के चुटकी ग्राम में आज शनिवार को आम सभा का संबोधन किया गया, इस दौरान कमलनाथ ने बैतूल के लोगों को अपना पड़ोसी बताया। उन्होंने आगे कहा मैंने रामू टेकाम को प्रत्याशी चुना है। आपको इतिहास बदलने के लिए मुझपर विश्वास करना होगा।

विज्ञापन

 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बैतूल की छिंदवाड़ा से तुलना करते हुए कहा कि बैतूल को उपेक्षित किया गया है, पिछले 28 सालों से यहां भाजपा के सांसद हैं। मैंने संसद में कभी वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके का नाम नहीं सुना।

राजनीतिक मंच पर हम धर्म को नहीं लाते 
वहीं, भाजपा पर आक्रामक होते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाने का काम भाजपा ने किया है। कोई भी यहां पैसे लगाने को तैयार नहीं है। निवेशकों को यहां काम करना मुश्किल लगता है। कमलनाथ ने आगे कहा कि भाजपा के जीतने पर देश में महंगाई की गारंटी पक्की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी कहती है कि राम मंदिर उन्होंने बनवाया है, क्या उनके पास मंदिर का पट्टा है? देश की जनता के जमा किए गए चंदे से राम मंदिर बना है। राजनीतिक मंच पर हम धर्म को नहीं लाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें